टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान, जो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से घर-घर में पहचानी जाती हैं, हिना ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया और आज भी वे दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। और एक तरफ उनके सारे फैंस का सवाल पे सवाल आ रहा है, क्या इस मुसीबत में Rocky Jaiswal उनका साथ निभाएंगे या छोड़ कर चले जाएंगे? हम जानेंगे रॉकी जयसवाल ने क्या कहा जिससे Rocky Jaiswal और हिना खान दोनो ही चर्चा का विषय बन चुके है।
हाल ही में, हिना ने अपने दर्शकों को बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और उन्होंने अपने इलाज की शुरुआत कर दी है। यह खबर सुनकर उनके फैंस, चाहने वाले और इंडस्ट्री के कई सितारे हैरान रह गए। उन्होंने सबको विश्वास दिलाया कि वे मजबूत हैं और इस बीमारी से जीत हासिल करेंगी। अपने साहस और आत्मविश्वास से भरपूर हिना ने कहा कि वे इस चुनौती का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगी।
हाल ही में, हिना ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे अपना बाल काटते हुए नजर आईं। इस वीडियो में हिना ने कैंची लेकर अपने बाल खुद काटे। इस दिल दहलाने वाले पल को देखकर उनकी मां फूट-फूट कर रोने लगीं और काफी इमोशनल हो गईं। हिना के इस वीडियो ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया।
मां और फैंस ने किया सपोर्ट
हिना खान का यह वीडियो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में हिना अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, जो उन्हें देखकर आंसू नहीं रोक पाईं। बाल काटते समय हिना ने अपने आप को और अपने फैंस को यह संदेश दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानेंगी। हिना ने अपनी मां को तसल्ली दी और अपनी स्थिति का सामना करने का संकल्प लिया।
बाल काटने के बाद हिना ने मुस्कुराते हुए वीडियो को समाप्त किया। उनकी मां ने उन्हें ताली बजाकर प्रोत्साहित किया और हिम्मत दी। हिना के इस कदम ने यह साबित कर दिया कि वे कितनी मजबूत और साहसी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस और साथी सितारों से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।
रॉकी जयसवाल ने दिया फैंस का जवाब
हिना की बीमारी के दौरान उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने भी उन्हें भरपूर समर्थन दिया है। रिपोर्ट के अनुसार- रॉकी और हिना 11 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रॉकी ने कहा कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है और वे हिना के ठीक होने का इंतजार करेंगे। रॉकी का यह बयान उनके मजबूत रिश्ते और सच्चे प्यार को दर्शाता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
रॉकी जयसवाल ने आगे कहा कि उनका और हिना का रिश्ता बहुत मजबूत है और वे इस मुश्किल घड़ी में हर पल हिना के साथ रहेंगे। हिना की बीमारी के बाद भी उनका रिश्ता उतना ही मजबूत है।
हीना खान ने आपने फैंस को दिया एक संदेश
हिना खान का यह संघर्ष और हौसला उन सभी के लिए प्रेरणा है जो किसी न किसी रूप में जीवन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हिना ने अपने फैंस को संदेश दिया कि किसी भी मुश्किल समय में हार मानना नहीं चाहिए, बल्कि डटकर हमलोगों को उसका सामना करना चाहिए।
हिना खान के इस कदम से यह साफ हो गया है कि वे केवल एक अदाकारा नहीं, बल्कि एक साहसी योद्धा भी हैं। उनकी यह कहानी सभी को प्रेरणा देती है कि चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न हो, हमलोगो को हिम्मत और धैर्य से हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए हिना खान ने अपनी हिम्मत और संकल्प से यह साबित कर दिया है कि वे हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहेंगी।